{"_id":"663faedc1d7ada4f0a0fcd0f","slug":"amount-of-rs-4-crore-transferred-to-rte-children-champawat-news-c-229-1-shld1010-108174-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आरटीई के बच्चों को हस्तांतरित हुई चार करोड़ की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आरटीई के बच्चों को हस्तांतरित हुई चार करोड़ की राशि
Sat, 11 May 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 11 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग ने डीबीटी के माध्यम से आरटीई की रकम जारी कर दी है। जिले के चयनित विद्यालयों के बच्चों को आरटीई के तहत चार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
जिले के 92 निजी स्कूलों के 2826 बच्चों के खाते में आरटीई की रकम हस्तांतरित कर दी गई है। आरटीई के तहत गरीब और निर्धन तबके के 25 फीसदी बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है। इन बच्चों को कक्षा एक से आठवीं तक निशुल्क पढ़ाया जाता है।
आठवीं की पढ़ाई पूरी होने तक इन बच्चों के शिक्षा का खर्च प्रदेश सरकार उठाती है। 2826 बच्चों के खातों में 4.46 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी कर दी गई है। इसमें बाराकोट ब्लॉक के नौ, पाटी के 14, लोहाघाट के 22 और चंपावत ब्लॉक 47 निजी विद्यालयों के बच्चों के खाते में आरटीई की रकम डीबीटी से भेजी गई है।
विज्ञापन
कोट
सामुदायिक लेखा विभाग की ओर से खातों का भौतिक सत्यापन कर जिला स्तर से आरटीई की धनराशि डीबीटी कर दी गई है। वर्ष 2023-24 के लिए 92 विद्यालयों के 2826 बच्चों का चयन आरटीई के तहत हुआ है। - जसवंत सिंह पोखरिया, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा चंपावत।