फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar ujaala Health abhiyan in Champawat

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना काल के बाद भी आईसीयू के संचालन के लिए नहीं है स्टाफ

Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
सार

जिले में 107 डॉक्टरों के सापेक्ष 103 संविदा और बांडेड डॉक्टर हैं। कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य के बजट में 141.88 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य बजट 297.30 लाख रुपये है, जबकि कोरोना काल से पहले 2019-20 में ये बजट महज 122.91 लाख रुपये था।

विज्ञापन
Amar ujaala Health abhiyan in Champawat
Amar ujaala Health abhiyan in Champawat

विस्तार

कोरोना संक्रमण ने चंपावत जिले को भी अपने आगोश में लिया था। 2.60 लाख आबादी वाले इस जिले में 79 लोगों की मौत हुई थी। पहली लहर में 11 और दूसरी लहर में 68 जिंदगियां खत्म हो गईं। दूसरी लहर के दौरान जून के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में जरूर सुधार हुआ। खासकर शैय्याओं, आईसीयू, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट (ओजीपी) लगने से स्थिति सुधरी। बजट और डॉक्टरों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है लेकिन आईसीयू बनने के बावजूद इसका खास उपयोग नहीं हो पा रहा है। तीनों प्रमुख अस्पताल में कुल 12 आईसीयू हैं, लेकिन स्टाफ न होने से अस्पताल से ही कार्मिकों को संबद्ध करने से इनके संचालन में दिक्कतें आ रहीं हैं।

विज्ञापन


जिले में 107 डॉक्टरों के सापेक्ष 103 संविदा और बांडेड डॉक्टर हैं। कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य के बजट में 141.88 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य बजट 297.30 लाख रुपये है, जबकि कोरोना काल से पहले 2019-20 में ये बजट महज 122.91 लाख रुपये था। इसी दौरान चंपावत जिला अस्पताल, लोाहघाट और टनकपुर उप जिला अस्पताल में ओजीपी लगे। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि चंपावत जिला अस्पताल में 100 लीटर प्रति मिनट, लोहाघाट में 167.50 एलपीएम और टनकपुर एसडीएच में 500 एलपीएम का प्लांट है।
विज्ञापन


पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी का कहना है कि चंपावत जिला अस्पताल में 300 एलपीएम का एक ओजीपी निर्माणाधीन भी है। जिले में डी टाइप (जंबो) 654 और 336 बी टाइप (छोटे) ऑक्सीजन सिलिंडर, 155 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी हैं। चंपावत जिले में ऑक्सीजन वाले बेड भी बढ़ गए हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में 161 बेड हैं। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, पाटी, बाराकोट, बनबसा में ये ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं। ऑक्सीजनयुक्त बेड की संख्या दूसरी लहर काल से 20 अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed