{"_id":"5f2d91e28ebc3e3cdc167cca","slug":"alto-car-fell-into-a-ditch-near-chaturbot-one-killed-champawat-news-hld3925921120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुरबोट के समीप अल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुरबोट के समीप अल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
चंपावत के मंच तामली मोटर मार्ग में चतुरबोट के समीप खाई में गिरी अल्टो कार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के मंच तामली रोड पर बृहस्पतिवार रात चतुरबोट के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना क्षेत्र में घना कोहरा छाया होने के कारण लोगों को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई और घायल युवक और मृतक रात भर खाई में ही पड़े रहे। खोजबीन के बाद उन्हें सुबह बाहर निकाला जा सका।
पुलिस के अनुसार खोकिया भमार निवासी राजू महर (28) बृहस्पतिवार रात अपनी आल्टो कार (यूके 03 टीए 1363) से कफल्टा मल्ला निवासी प्रकाश सिंह महर (25) को छोड़ने के लिए चतुरबोट जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे चतुरबोट के पास समीप कार अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कोहरा होने से हादसे के बारे में रात को किसी को पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह जब दोनों युवकों के परिजनों ने उनके घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की तो तब जाकर हादसे का पता चला। सूचना पर तामली थानाध्यक्ष डीएस ग्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक व मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लाया गया। वाहन चालक राजू महर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसका उपचार कर रहे जिला अस्पताल के डॉ.रवि ने बताया कि चालक के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
सात माह पहले हुए हादसे में दो की हुई थी मौत
चंपावत। सीएमटी (चंपावत-मंच-तामली) मोटर मार्ग पर जिस जगह पर बृहस्पतिवार देर रात कार दुर्घटना हुई। तकरीबन उसी जगह पर करीब सात माह पहले रात के समय एक कार खाई में लुढ़क गई थी। तब हादसे में एसबीआई की मंच शाखा के एक गार्ड और चालक की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क होता तो शायद बच जाती जान
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सिरदर्द बना हुआ है। लचर नेटवर्क यहां की सबसे बड़ी समस्या है। बृहस्पतिवार रात हुए इस हादसे में भी इसका असर दिखा। राहुल महर सहित अन्य ग्रामीण कहते हैं कि अगर नेटवर्क होता, तो शायद कार में सवार दोनों लोगों के परिजन उनसे संपर्क कर पाते और हादसे का रात को ही पता चल जाता। शुक्रवार को सुबह जब करीब सात बजे दुर्घटना का पता चलने पर मौके पर लोग पहुंचे, तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। अलबत्ता चालक जख्मी था। संवाद
देवीधुरा मार्ग पर आल्टो कार खाई में गिरी, चालक घायल
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात चालक गोपाल सिंह निवासी पाटी से आल्टो कार संख्या यूके 04 वाई 5665 लेकर देवीधुरा के लिए रवाना हुए थे। पाटी से से करीब एक किमी आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई जा गिरी गई।
सूचना मिलते ही एसआई चंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। रात को कड़ी मशक्कत के बाद घायल गोपाल को खाई से निकाल कर पीएचसी पाटी लाया गया। जहां डॉ.राकेश ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। डॉ.राकेश ने बताया कि घायल चालक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल को खाई से निकालने में कांस्टेबल खीम सिंह, हरीश सिंह, अनिल कुमार, मनोज गहतोड़ी, रामदयाल आदि ने सहयोग किया। संवाद