फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Almora defeated Tanakpur College in the inaugural match

Champawat News: उद्घाटन मुकाबले में अल्मोड़ा ने टनकपुर कॉलेज को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Almora defeated Tanakpur College in the inaugural match
अंतरमहाविद्यालयी खो-खो मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी दो दिनी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से स्थानीय महाविद्यालय मैदान में शुरू हुई जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने किया। इससे पहले स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर खिलाड़ियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच राजकीय महाविद्यालय अल्मोड़ा और टनकपुर के बीच हुआ जिसमें अल्मोड़ा की टीम ने टनकपुर को एक पारी एवं 13 अंकों से हराया। दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर एवं राजकीय महाविद्यालय कपकोट के बीच हुआ। रोचकपूर्ण रहे इस मुकाबले में दोनों टीमें बराबर अंक पर रही।
विज्ञापन

पुन: हुए मुकाबले में कपकोट ने बागेश्वर को एक अंक से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, खेल सचिव डॉ. पंकज, श्याम भट्ट, रेफरी राजेंद्र सिंह नेगी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र बोरा, मेजबान महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पंकज उप्रेती, कोच कल्पना आर्य आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उप्रेती ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट और चंपावत की टीमें प्रतिभाग कर रही है। शुक्रवार को फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed