फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Allow two days in the list of damaged and corroded booths

क्षतिग्रस्त और जीर्णशीर्ण बूथों की सूची दो दिन में दें

Thu, 16 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 16 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Allow two days in the list of damaged and corroded booths
क्षतिग्रस्त और जीर्णशीर्ण बूथों की सूची दो दिन में दें - फोटो : अमर उजाला

 राष्ट्रीय निर्वाचन नामावली शुद्धिकरण के साथ मतदेय स्थलों के संशोधन, परिवर्तन प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें एडीएम जेएस राठौर ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों के परिवर्तन, अतिरिक्त बूथों की मांग हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मांगे गये बूथों का दो दिन में भौतिक सत्यापन कर मानक में आने वाले बूथों के प्रस्ताव को राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जायेगा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को भी क्षतिग्रस्त, जीर्णशीर्ण बूथों की सूची एवं नये भवनों का नाम मय फोटोग्राफ के दो दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओं में नौ बूथ बढ़ाने, 21 का नाम परिवर्तन करने, तीन बूथों का उच्चीकरण करने तथा एक बूथ स्थानांतरित करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिन्हें आयोग को प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या को जिले में कम मतदान होने वाले बूथों की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने तथा उन बूथों में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसडभ्एम सीएस डोबाल, निर्मला बिष्ट, सदर सीमा विश्वकर्मा, नरेश दुर्गापाल, कांग्रेस के मोहन राम आर्य, मनोज कालाकोटी, देवेंद्र गुरूंग, उमेद सिंह, भाजपा के हेमेश कलखुड़िया, रामदत्त जोशी सहित तहसीलदार बीएस महेला, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेंद्र कुमार, रमेश वर्मा उपस्थित थे। 
विज्ञापन


डुप्लीकेट मतदाताओं को नोटिस जारी
चंपावत। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि जिले में एक मतदेय स्थल पर दो बार नाम वाले 72, एक से अधिक मतदेय स्थलों पर नाम वाले 212, एक से अधिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम वाले 44 डुप्लीकेट मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा लोहाघाट में 51939 पुरुष, 46864 महिलाओं पर 166 मतदान स्थल और 159 केंद्र तथा चंपावत विधानसभा क्षेत्र के 44505 पुरुष, 40326 महिला मतदाताओं हेतु 140 स्थल तथा 111 केंद्र सत्यापित किये गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed