लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के उल्लंघन का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज सिंह बडोला ने चुनाव प्रभारी समेत जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में निर्दलीय प्रत्याशी गंगा आर्या का नामांकन रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि गंगा ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करते हुए विद्यालय परिसर में बैनर-पोस्टर लगाए हैं। उधर, प्राचार्य प्रो.केेकेएस नेगी ने मनोज के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए चुनाव समिति के सदस्यों के साथ परिसर का निरीक्षण किया। जहां प्रत्याशियों के पोस्टर-बैनर लगे थे, जिन्हें तत्काल हटाया गया। सड़क पर किया गया प्रचार कार्य भी मिटा दिया गया। प्राचार्य ने चेताया यदि किसी प्रत्याशी ने फिर नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर, महाविद्यालय प्रशासन बुधवार को पूरे दिन चुनाव की तैयारियों में जुटा रहा। प्राचार्य की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 8.30 से शुरू होगी, जो दिन में एक बजे तक चलेगी। इसके बाद अल्प विश्राम के उपरांत मतों की गणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा एवं परिणाम घोषित करते ही प्राचार्य की ओर से सभी निर्वाचित छात्रों को शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम सीएस डोबाल ने लोहाघाट कॉलेज परिसर में धारा-144 लागू कर दी है।