फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Allegation: Playing with the lives of passengers by operating a faulty bus.

आरोप : खराब बस का संचालन कर यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड़

Sun, 07 Jan 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Allegation: Playing with the lives of passengers by operating a faulty bus.
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखाध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी ने कार्यशाला के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभद्रता करने और खराब वाहनों को संचालन के लिए भेजने का आरोप लगाया है। कहा कि डिपो के फोरमेन और मैकेनिक की मनमानी चल रही है। जो आए दिन चालकों के साथ अभद्रता करने के साथ खराब बस को संचालन के लिए भेजकर यात्रियों और चालकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जोशी का कहना है कि शनिवार को पोंटा साहिब जाने वाली बस नंबर 3202 को उन्होंने तकनीकि खराबी के चलते चलाने से मना कर इसे कार्यशाला में खड़ा करा दिया था। जोशी ने बताया कि डिपो फोरमैन ने शाम को उसी बस की तकनीकि खराबी दूर करने की बात कहकर दूसरे चालक को धोखे में रखकर वाहन को संचालन के लिए भेज दिया। जोशी ने बताया कि बस में खराबी मिलने पर चालक रुद्रपुर से वाहन को वापस टनकपुर ले आया।
विज्ञापन

जोशी का कहना है कि डिपो में अधिकांश बस पर्वतीय मार्ग का मानक पूरा कर चुकी हैं। जैसे-तैसे चालक जोखिम उठाकर पर्वतीय मार्ग पर पुरानी बस का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई बस मार्ग में खराब हो जाती है तो फोरमैन चालक-परिचालकों का फोन तक नहीं उठाते हैं। जोशी ने कहा कि फोरमैन का तबादला करने और अन्य समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खराब बस का संचालन कराने के आरोप गलत हैं। खराब गाड़ी सड़क पर नहीं चलती है। खराब गाड़ियों को कार्यशाला में खड़ा किया जाता है। वर्तमान में डिपो में 32 बस विभिन्न रूट पर संचालित हो रही हैं। - नरेंद्र कुमार गौतम, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज लोहाघाट।
--
डीडीहाट-दिल्ली बस सेवा शुरू करने की मांग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से दिल्ली जाने के लिए कोई भी सीधी बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए पिथौरागढ़ या हल्द्वानी तक जाना पड़ रहा है। टैक्सी में अधिक किराया देने के लिए मजबूर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
डीडीहाट से दिल्ली के लिए वर्ष 2005 तक नियमित बस सेवा संचालित होती थी। उसके बाद धीरे-धीरे यह सेवा बंद हो गई। बाद में डीडीहाट को धारचूला जाने वाली बस से जोड़ा गया। दिल्ली-धारचूला की रोडवेज बस वाया डीडीहाट होते हुए जाती थी लेकिन कुछ दिनों से यह सेवा भी बंद हो गई है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह साही का कहना है कि सीमांत क्षेत्रों के लिए चलने वाली रोडवेज बस का समय निर्धारित नहीं होता है। परिवहन विभाग की यह सेवा कभी भी बंद हो जाती हैं जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां से सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को जीप में अधिक किराया देकर आवागमन करना पड़ रहा है। बार-बार वाहन बदलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र दिल्ली के लिए बस सेवा संचालित करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed