फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All three suspended teachers reinstated, two transferred to remote school

Champawat News: तीनों निलंबित शिक्षक बहाल, दो का दूरस्थ स्कूल में हुआ तबादला

Tue, 01 Aug 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 01 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
All three suspended teachers reinstated, two transferred to remote school
चंपावत। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोटकेंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल के निलंबित प्रधानाध्यापक सहित तीनों शिक्षकों को जांच के बाद बहाल कर दिया गया है। हालांकि प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका के दुर्गम स्थान पर तबादले के साथ एक वेतन वृद्धि रोकी गई है जबकि तीसरे शिक्षक को चेतावनी देते हुए उसी स्कूल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति की शिकायत के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित और चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने बीती 13 मई को कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह बोहरा स्कूल में हाजिर थे जबकि प्रधानाध्यापक और दो अन्य शिक्षक गैरहाजिर मिले। निलंबित किए जाने के बाद मामले की जांच बीईओ भारत जोशी ने की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक हरीश पांडेय को चंपावत ब्लॉक के आमड़ा और शिक्षिका निर्मला पांडेय को पाटी ब्लॉक के दूरस्थ परेवा स्कूल स्थानांतरित किया है। साथ ही दोनों शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। वहीं तीसरे निलंबित शिक्षक मोहित अग्रवाल के खिलाफ ठोस मामला नहीं मिलने पर चेतावनी देकर बहाल किया गया है। उन्हें कोटकेंद्री स्कूल में ही तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed