फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All people will help in development

गोशनी ग्राम पंचायत बैठक:हर्षदेव ओली की धरती में सबकी राय से करेंगे विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
All people will help in development
खेतीखान के गोशनी गांव में आयोजित पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली की धरती खेतीखान के गोशनी ग्राम पंचायत की पहली बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने गांव को आदर्श गांव का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। तय किया गया कि खेतीखान आईटीआई भवन का जल्द निर्माण करने के साथ उसमें नए ट्रेडों के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पंचायत घर में पूर्व प्रधान डा. एलडी ओली, भैरव ओली, भैरव वर्मा, मनोहर लाल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान रेनू वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कहा गया कि गांव में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जलागम के अधिकारियों ने विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी हर्षदेव ओली, पंडित पूर्णानंद जोशी, दयाराम ओली, पंडित दुर्गादत्त कर्नाटक, बालादत्त ओली, माधवानंद खर्कवाल, बालादत्त कापड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। वहां वार्ड सदस्य मुक्ता वर्मा, आशा देवी, ऋतु देवी, इंद्रा, चंचला, मीनाक्षी, शंकर गड़कोटी, सुमन जोशी, सीएल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed