फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All India wrestling contest started Cirque

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Tue, 22 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
All India wrestling contest started Cirque

शहर के गांधी मैदान में मंगलवार से अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया। पहले दिन पहलवानों ने अपने दाव-पेंच दिखाए।

विज्ञापन


दंगल देखने के लिए गांधी मैदान में बड़े, बूढ़ों, जवान और बच्चों की खासी भीड़ उमड़ी। पहलवानों के एक से बढ़कर एक दाव पेंच ने दर्शकों को रोमांचित किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में काठमांडू के बसंत पहलवान ने जम्मू के नादिल पहलवान को रोमांचक मुकाबले में हराया। नेपाल के पारस ने हरियाणा ने हरप्रीत को, हरिद्वार के राहुल पांडेय ने हिमाचल के बबलू पहलवान को, नेपाल के बसंत पहलवान ने राजस्थान के बबलू पहलवान और हरिद्वार के राहुल पांडेय पहलवान ने नेपाल के पारस पहलवान को हराया।
विज्ञापन


नेपाल के पासर पहलवान और हरियाणा के हरप्रीत सिंह पहलवान में हुआ मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। रेफरी गोरखपुर के मुन्ना थे। टेक्निकल टेबल की जिम्मेदारी उन्नाव के चांदराम तिवारी ने निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 25 दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पटियाला पंजाब के सरदार बग्गा सिंह पहलवान, सहारनपुर के नरीम पहलवान, बहराइच गौंडा के उमर पहलवान के बीच मुकाबला होगा। इस मौके पर नगर पालिका के सभासद देवेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, अनिल चौधरी, अमित भट्ट, बब्बू भाई, मनोज गुप्ता, कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed