{"_id":"5af872ca4f1c1bd0408b4f4a","slug":"all-atms-in-vacant-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली रहे जिला मुख्यालय के सभी एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली रहे जिला मुख्यालय के सभी एटीएम
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 13 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बंद पड़ा आईडीबीआई का एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में नकदी का संकट रविवार को भी जारी रहा। नकदी की कमी के कारण यहां के सभी 14 एटीएम खाली रहे। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। द्वितीय शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते लोगों की परेशानी में और इजाफा हो गया।
आमतौर पर एटीएम में नकदी नहीं होने के बाद भी लोगों को बैंक से धनराशि मिल जाया करती थी। लेकिन दो दिन का अवकाश होने से लोगों को धनराशि हासिल नहीं हो सकी। जिस वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि बीते नौ मई को कलक्ट्रेट स्थित एटीएम में डेढ़ लाख रुपये डाले गए थे। लेकिन सौ सौ के नोट पुराने होने से ये एटीएम में डालने लायक नहीं है।
एसबीआई का मुख्य एटीएम, कलक्ट्रेट, कोतवाली, एसएसबी परिसर, जीआईसी रोड, गोरलचौड़ रोड और शांत बाजार के एटीएम में धनराशि नहीं डाली जा सकी है। इसके अलावा कैनरा, पीएनबी, यूनियन,आईडीबीआई, सिंडीकेट, बैंक आफ बड़ौदा और यूको बैंक के एटीएम भी नकदी की कमी के चलते बंद रहे। रविवार को लोगों ने यहां के सभी एटीएम छान मारे, लेकिन उन्हें कहीं से भी धनराशि नहीं मिल सकी। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक का कहना है कि रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये दिए जाने के लिए बार बार रिमाइंडर भेजा जा रहा है, लेकिन धनराशि नहंीं मिल पा रही है।