फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All arrangements for Purnagiri fair should be completed in time

Champawat News: समय रहते पूरी हों पूर्णागिरि मेले की सभी व्यवस्थाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
All arrangements for Purnagiri fair should be completed in time
पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का मुआयना करते मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी और अन्य पदाधिकार - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी के नेतृत्व में पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से होली के बाद सात मार्च 2023 से शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले की सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष पंडित तिवारी ने कहा कि सरकारी मेले से पहले 31 दिसंबर और पहली जनवरी को धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर व्यवस्थाएं जरूरी हैं। कहा कि बरसात में पूर्णागिरि धाम में रास्तों को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने रास्तों की अविलंब मरम्मत कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को फिर से जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। कहा कि समिति नौ दिसंबर को टनकपुर तहसील सभागार में होने वाली पूर्णागिरि मेले की तैयारी बैठक में सुझाव रखेगी। इस दौरान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed