{"_id":"57b09f804f1c1b4e446eb053","slug":"air-began-five-day-chariot-festival-ashadhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ पांच दिनी आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ पांच दिनी आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
सुंई बिशुंग के असाडी वायुरथ महोत्सव में कलश यात्रा निकाली महिलाएं एवं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग का पांच दिनी आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि महोत्सव लोक कला के संरक्षण में मददगार है। इसके लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश चंद्र चौबे, संजय पुजारी, हेम चंद्र जोशी के साथ चारद्योली के देवडांगरों ने आशीर्वाद देकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। महिलाएं और बालिकाओं ने भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक गुप्त प्यौला और मनोकामना कलश यात्रा निकाली। आयोजन समिति की ओर से भुवन चौबे, सचिन जोशी, सुनील चौबे, मदन पुजारी, गौरव डुंगरिया, प्रकाश खर्कवाल, मनीष खर्कवाल, विवेक चौबे, कैप्टन कालू सिंह करायत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने बताया कि यह महोत्सव 18 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा बाहर से आने वाले सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहां पर बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसौं आदि थे। आयोजन में हयात सिंह माहरा, प्रेम चौबे, विनोद ढेक, गोकुल चौबे, बसंत चौबे आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन