{"_id":"46f8d5a310f81b7492a1217d7271be17","slug":"agriculture-rath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों से निजात के लिए बनाएं तारबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों से निजात के लिए बनाएं तारबाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कृषि रथ दुबडजैनल, चौमेल और भिंगराड़ा पहुंचे। सुबह से हो रही वर्षा के कारण कृषक महोत्सवों में किसानों की संख्या कम रही। टीम लीडर डा. जेपी यादव के नेतृत्व में पहला रथ सीमांत दुबडजैनल न्याय पंचायत पहुंचा।
विज्ञापन
वन विश्राम गृह में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर किसानों को जानकारियां देने के साथ कृषि उपकरणों, बीजों की बिक्री की गई। इस दौरान किसानों ने जंगली जानवरों से खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान की जानकारी देते हुए उनसे निजात के लिए गांव की सीमा में तारबाड़ लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में दूसरा रथ चौमेल के वल्सों तथा तीसरा रथ डीएचओ डा.एचसी तिवारी के नेतृत्व में भिंगराड़ा पहुंचा। यहां कृषि, उद्यान की प्रदर्शनी लगाई गई। डा.बीके सिंह, डा.एसपी गंगवार, एडीओ एमएस रावत, डा.निशांत शर्मा ने वैज्ञानिक जानकारी दी। संचालन ब्लाक प्रभारी हिमांशु जोशी ने किया। भिंगराड़ा में प्रगतिशील किसान जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में टीम प्रभारी डीएचओ डा.एचसी तिवारी, एचएचआई एचसी गुप्ता ने उद्यान संबंधी जानकारी दी। केवीके के प्रभारी डा.संजय चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी डा.एचएस बिष्ट ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। संचालन हरिनंदन गहतोड़ी ने किया।
विज्ञापन