{"_id":"677580ac6f3d8d91a3034435","slug":"agreement-signed-between-amodi-degree-college-and-khatoli-champawat-news-c-229-1-cpt1001-117853-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अमोड़ी डिग्री काॅलेज और खटोली के बीच हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अमोड़ी डिग्री काॅलेज और खटोली के बीच हुआ समझौता
Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी और सरस्वती इंटर कॉलेज आनंदपुरी खटोली के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
एमओयू के तहत शैक्षणिक और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करते हुए ई-लर्निंग, कौशल प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण जागरूकता और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे दोनों संस्थान मिलकर ई-कंटेंट विकसित करेंगे। मॉक टेस्ट, वर्कशॉप और कॅरिअर काउंसलिंग सत्र के साथ ही छात्रों को उद्यमिता, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। प्रोफेसर डॉ. अजिता दीक्षित और प्रधानाचार्य देवी प्रसाद शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। पांच वर्ष की अवधि तक छात्रों के समग्र विकास पर काम होगा।