{"_id":"654283541184e030450026e6","slug":"agniveerbharti-rally-1300-youth-shed-sweat-on-the-first-day-champawat-news-c-229-1-shld1009-3027-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीरभर्ती रैली : पहले दिन 1300 युवाओं ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीरभर्ती रैली : पहले दिन 1300 युवाओं ने बहाया पसीना
Wed, 01 Nov 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में सेना मैदान में भर्ती रैली में दौड़ते अग्निवीर। संवाद
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के सैन्य मैदान में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। बुधवार को पहले दिन पिथौरागढ़, मुनस्यारी, डीडीहाट, बंगापानी, थल और तेजम के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया।
सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल मेलगे राहुल एन. ने बताया कि पहले दिन 1300 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया। दोपहर दो बजे बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। भर्ती रैली में 1.600 किलोमीटर की दौड़, बीम सहित शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई।
अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, एसकेटी और अग्निवीर ट्रेडमैन की भर्ती रैली में चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 4355 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। आठ नवंबर तक होने वाली भर्ती रैली में हर दिन औसतन एक हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण भर्ती रैली के लिए सभी पुख्ता उपाय करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
आज होगी इन क्षेत्रों के युवाओं की भर्ती
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट, गणाई गंगोली, कनालीछीना, धारचूला, बेड़ीनाग, देवलथल और चंपावत जिले का पाटी तहसील।
कुछ जगह निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था हुई
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। अग्निवीर की भर्ती रैली में आए अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस, पेयजल सहित कई व्यवस्थाएं की गई हैं। रोडवेज ने 13 अतिरिक्त बस सेवा लगाई हैं। प्रशासन ने कुछ स्थानों पर आवास और खानपान की निशुल्क व्यवस्था भी की है। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि परिवहन विभाग, रोडवेज, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग आदि सभी जरूरी व्यवस्था में जुटे हैं। संवाद