फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After the tragedy of the earthquake threat of epidemic

भूकंप की त्रासदी के बाद अब महामारी का खौफ

Fri, 01 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Fri, 01 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
After the tragedy of the earthquake threat of epidemic

कल तक देश-विदेश के पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र रही नेपाल की राजधानी काठमांडू आज पर्यटकों को डरा रही है। भूकंप से तबाही का दंश झेल रहे नेपाल के सामने अब महामारी रोकने की चुनौती है। भय से लोग काठमांडू से पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक साढे़ पांच हजार से ज्यादा शवों को निकाला जा चुके हैं। कई ध्वस्त मकानों के मलबे में अब भी शवों के दबे होने और बारिश के कारण महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।  करीब साढे़ चार लाख से अधिक नेपाली नागरिक और वहां रह रहे अन्य देशों के लोग काठमांडू छोड़ चुके हैं। भूकंप से काठमांडू और आसपास के जिलों में कई मकानों के जमींदोज होने के साथ ही जबरदस्त जनहानि हुई है। भारत समेत कई देशों की टीमें आपरेशन रेस्क्यू में जुटी हैं।
विज्ञापन


मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी और शवों के मलवे में दबे होने का अनुमान है। आपरेशन रेस्क्यू युद्व स्तर पर चल रहा है। बारिश के कारण अब महामारी का खतरा बढ़ गया है। लोगों के चेहरे पर भूकंप की त्रासदी और आंखों में महामारी का खौफ  साफ  झलक रहा है। स्थिति यह है कि बाहर से आकर बसे लोग भी पलायन कर रहे हैं। वाहनों के अभाव से लोग परेशान हैं। दूतावास के निर्देश पर उत्तराखंड, यूपी और बिहार से बसें मंगाकर यहां फंसे लगभग सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। उत्तराखंड से चंपावत जिले के एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ प्रताप सिंह पांगती के नेतृत्व में आए रेस्क्यू दल में शामिल टनकपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा एचएस हयांकी और चिकित्साधिकारी डा वीके जोशी का मानना है कि मलवे में शवों के दबे होने और ऊपर से बारिश के कारण वायु और जल प्रदूषण से महामारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोकामना मंदिर भी नहीं बचा सुरक्षित
काठमांड। काठमांडू से करीब 70 किलोमीटर दूूर स्थित नेपाल का प्रसिद्ध मनोकामना मंदिर भी भूकंप की थर्राहट सेे नहीं बच पाया। मंदिर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। भूकंप से मंदिर का एक हिस्सा  क्षतिग्रस्त हुआ है औरर प्रवेश पर रोक लगाई दी गई है। करीब 15 किलोमीटर लंबे रोपवे के कारण यह मंदिर पर्यटकोें के आकर्षण का केंद्र रहा है। मनोकामना दर्शन लिमिटेड के एक कर्मचारी के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से केबिल कार का संचालन बंद कर दर्शन पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed