फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After praying at the school gate will lock

प्रार्थना के बाद लगेगा स्कूल गेट पर ताला

Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
After praying at the school gate will lock
प्रार्थना के बाद लगेगा स्कूल गेट पर ताला - फोटो : अमर उजाला
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में छात्राआें के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर गोष्ठी का शुुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


एसएमसी अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक की अध्यक्षता और शिक्षक गणेश पुनेठा के संचालन में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला का कहना था कि विद्यालय के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शासन की ओर से विद्यालय को आदर्श विद्यालय का दर्जा दिया गया है। उनका कहना था कि विद्यालय में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  प्रार्थना के बाद विद्यालय के मेन गेट में ताला लगा दिया जाएगा। जिससे शिक्षकों और छात्राओं को समय की महत्ता पता चल सके। उनका कहना था कि विद्यालय में एलटी के चार तथा प्रवक्ता के पांच पद रिक्त हैं। जिन्हें भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ने इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों से गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रपत्र अभी से तैयार करने की अपील की। अभिभावक सुरेश चंद्र  बिष्ट का कहना था कि गरीब लोग अभिभावक शुल्क और निजी शिक्षक रखने के लिए धन देने में समर्थ नहीं हैं। इस अवसर पर सुभाष विश्वकर्मा, साकेत पुनेठा,  बसीर अहमद, महेश पाटनी, कैलाश सिंह, मोहन राय, गणेश सिंह, नाथ सिंह, प्रदीप  पांडेय, पुष्पा ढेक, दीपिका पांडेय, सुनीता जोशी आदि अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed