फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Slept in temple with stolen goods in champawat

UK News: चोर की लगी आंख...चुराए सामान के साथ मंदिर में सो गया, इन कपड़ों में था आरोपी; फिर जो हुआ सभी हैरान

Wed, 22 Oct 2025 01:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 01:34 PM IST
सार

ऋषेश्वर महादेव मंदिर में घुसकर चोरी करने के बाद चोर भैरव मंदिर के अंदर सो गया। अगली सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने मंदिर में संदिग्ध को सोया देख पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Slept in temple with stolen goods in champawat
ऋषेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में घुसकर चोरी करने के बाद चोर भैरव मंदिर के अंदर सो गया। अगली सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने मंदिर में संदिग्ध को सोया देख पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पुजारी लक्ष्मण मंदिर में पूजा करने आए थे। इस दौरान भैरव मंदिर के अंदर उनको किसी व्यक्ति के होने का आहट सुनाई दी। वे वहां पहुंचे तो मंदिर के भीतर महंत के कपड़े पहने एक व्यक्ति सोया था। लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने मंदिर के दरवाजे पर कुंडा लगा दिया था और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम हयात सिंह निवासी बाराकोट बताया। पुजारी के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। बताया कि चोर ने मंदिर के ताले तोड़कर दान पात्र, नाग की मूर्ति, साउंड सिस्टम, कृष्ण भगवान के कपड़े, हनुमान भगवान के श्रृंगार का सामान, चिमटे, नंदी में रखा डमरु आदि सामान बोरों में भरा था। चोरी के बाद उसे भैरव धूनी के पास ही नींद आ गई थी। सीओ शिवराज राणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed