फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After 38 days, treatment will start again in the district hospital from today

38 दिन बाद आज से जिला अस्पताल में फिर शुरू होगा इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
After 38 days, treatment will start again in the district hospital from today
चंपावत। उपचार के लिए जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 38 दिन के बाद यहां लोगों को फिर से इलाज (वाह्य मरीज विभाग) मिल सकेगा। वाह्य रोगियों का इलाज नहीं होने से अब तक लोगों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर की चपेट में आए लोगों के इलाज का जिम्मा जिला अस्पताल का था। इस वजह से यहां पहली मई से वाह्य रोगियों का इलाज नहीं हो रहा था। अलबत्ता अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि कोविड संक्रमण पर काबू होने के बाद आठ जून से वाह्य रोगियों का फिर से इलाज शुरू होगा। वहीं एक मई से सात जून तक आकस्मिक और आपात चिकित्सा सेवा जारी रही। इन 37 दिनों में 532 लोगों का आपात चिकित्सा सेवा में उपचार किया गया। बता दें कि पिछले साल कोरोना के शुरू में भी एक माह तक ओपीडी बंद रही थी।
विज्ञापन

509 भर्ती मरीजों में से 492 ठीक हुए
चंपावत। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) के रूप में काम करने वाले जिला अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर में 509 संक्रमित भर्ती हुए थे। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरांग जोशी ने बताया कि इस साल पहली अप्रैल से सात मई तक कुल 509 कोरोना संक्रमित भर्ती हुए। इसमें से 492 मरीजों को ठीक होकर छुट्टी मिल गई। जबकि चार अभी भी भर्ती हैं। वहीं 13 लोगों को संक्रमण से जान भी गंवानी पड़ी। यद्यपि बड़ी संख्या में गंभीर रूप से संक्रमित होने के बाद मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, इसके बावजूद ठीक होने वालों की दर (97.44 प्रतिशत) बेहद शानदार रही।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में जिला अस्पताल में कम आ रहे मरीज
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में कोविड वार्ड बनने के बावजूद सामान्य मरीजों का उपचार भी चल रहा है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि जिला अस्पताल में कोविड वार्ड बनने के बाद मरीजों की ओपीडी का संचालन जारी है। हालांकि कोविड के कारण मरीजों की संख्या कम रही। अन्य दिनों में जहां 400 से अधिक मरीज आते थे। वहीं कोविड संक्रमण के दौरान प्रतिदिन मरीजों की संख्या 100 के लगभग रही। इनमें भी आपात स्थिति वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। लोगों के आंखों के ऑपरेशन कोविड के कारण प्रभावित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed