फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Affected by the traffic law violation

अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित

Thu, 14 May 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Thu, 14 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Affected by the traffic law violation

ट्रैफिक दबाव और सड़कों पर अतिक्रमण से शहर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है। बस स्टेशन और जगन्नाथ चौराह में अक्सर जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


अतिक्रमण ने शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। व्यस्ततम रोडवेज बस स्टेशन के आसपास अतिक्रमण से प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है। जहां सड़कों पर वाहनों का दबाव है, वहीं अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई है। बस स्टेशन की चहारदीवारी से सटाकर सड़क किनारे कई दुकानें लगी हैं, जिससे जाम के हालात पैदा हो रहे हैं।  दुकानों के बाहर तक सामान लगाने से वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि रोडवेज बसों स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को काफी देर जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। यहीं हाल जगन्नाथ चौराहे का है। पूर्णागिरि यात्रियों के वाहनों के दबाव के साथ ही खनिज निकासी करते ट्रकों से अक्सर जाम लगा रहता है। उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल का कहना है कि नगरपालिका और लोनिवि को साथ लेकर जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


100 वाहनों के चालान 6 सीज
टनकपुर (चंपावत)। एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी है। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने सौ वाहनों के चालान कर छह वाहनों को सीज किया है। चालान से 7200 रुपए समायोजन शुल्क वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed