{"_id":"6787f1e4586967e70100af6e","slug":"adopting-small-enterprise-bhuvan-employment-10-people-champawat-news-c-8-hld1003-495627-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लघु उद्यम अपनाकर भुवन ने 10 लोगों को भी दिया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लघु उद्यम अपनाकर भुवन ने 10 लोगों को भी दिया रोजगार
Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। तहसील के छोटे से गांव बिगराकोट के भुवन जोशी अपनी उद्यमिता से युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। 41 वर्षीय भुवन जोशी ने पत्नी सुनीता देवी के साथ दस साल पहले बिगराकोट में घर में ही मिठाई और पनीर बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपने उत्पाद बाजार में बेचने शुरू किए और दस और लोगों को भी रोजगार दिया।
भुवन ने बताया कि वह 12वीं तक और उनकी पत्नी सुनीता ने दसवीं तक की पढ़ाई की है। दोनों ने स्वरोजगार शुरू करने की पहल की और मिठाई के साथ ही पनीर बनाने का काम किया। हालांकि, शुरू में कुछ दिक्कतें भी आईं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे उनके स्वरोजगार काे बल मिलता गया। बताया कि वह मिठाई और पनीर से साल में दो लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं।
भुवन ने बताया कि उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को भी बाजार उपलब्ध कराया। वह रीठा, सेलवा, गरसाड़ी, बसान गांव के लोगों से प्रतिदिन 100 लीटर से अधिक दूध खरीदते हैं। इससे क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन करने वाले लोगों को भी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
यहां बेचते हैं उत्पाद
भुवन के मुताबिक उन्होंने 2014 में शहरों की चमक धमक की तरफ ध्यान नहीं दिया और खुद का स्वरोजगार शुरू किया। उन्होंने स्वरोजगार शुरू कर 10 अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है। वर्तमान में वह पाटी, खेतीखान, देवीधुरा, लोहाघाट, शहरफाटक आदि जगहों पर खोया, पनीर, दूध और दही बेचते हैं। संवाद
15सीपीटी 05पी- पाटी विकासखंड के बिगराकोट में भुवन जोशी पत्नी सुनीता के साथ दुग्ध उत्पाद बनाते। संवाद