फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Admission of Champawat Central School postponed due to lockdown

कोरोना इफैक्टः टल गए चंपावत केंद्रीय स्कूल के प्रवेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Admission of Champawat Central School postponed due to lockdown
लोहाघाट का वर्तमान में चल रहा केंद्रीय स्कूल। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। मौजूदा शिक्षा सत्र से मंजूर चंपावत के केंद्रीय विद्यालय में फिलहाल प्रवेश लटक गए हैं। कोरोना वायरस के चलते ये नौबत आई है। सीबीएसई बोर्ड ने दाखिले को अभी न करने के आदेश जारी किए हैं। इस कारण चंपावत केंद्रीय विद्यालय में 15 मई से पांचवीं कक्षा तक होने वाले प्रवेश को टाल दिया गया है। नोडल अधिकारी व लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि पांचवीं कक्षा तक के ऑफलाइन प्रवेश के लिए तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 7 मार्च 2019 को हुई अंतिम कैबिनेट की बैठक में कई अन्य फैसलों के साथ चंपावत में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया था। विद्यालय को 2019-20 के शिक्षा सत्र से ही चलना था। लेकिन जमीन नहीं मिलने से तब इसे नहीं खोला जा सका था। अलबत्ता इस सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। केवि के चंपावत में शुरू होने से एससएबी, फौज और अन्य केंद्रीय कार्मिकों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। अभी इन केंद्रीय विभागों के कर्मियों के बच्चे दूसरे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
--:: लोहाघाट केवि भवन निर्माण को मिले 52 करोड़ :: लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत में खुलने वाला केवि जिले का चौथा विद्यालय होगा। इससे पूर्व बनबसा केवि वन, बनबसा केवि टू और लोहाघाट में ये स्कूल खुल चुके हैं। 1982 में खुले कमलपथ और 1983 में खुले बनबसा की व्यवस्थाएं बेहतर हैं। मगर 2004 से संचालित लोहाघाट केवि की स्थिति अच्छी नहीं है। पहली से इंटर तक 431 छात्रों वाला यह कॉलेज फिलहाल जिला पंचायत भवन के कमरों में चल रहा है। जगह की कमी से इंटर में मात्र विज्ञान संकाय है। पुस्तकालय, प्रयोगशाला और कंप्यूटर की कक्षाओं के संचालन में भी परेशानी हो रही है। प्राचार्य बीडी ओली का कहना है कि लोहाघाट में छमनियां में 52 करोड़ रुपये से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed