फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administrative authorities do not reach the village

प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने से भड़के ग्रामीण

Thu, 10 May 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 10 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Administrative authorities do not reach the village
अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 रामेश्वर घाट के समीप सरयू नदी में बौतड़ी गांव के बच्चे के डूबने के घंटों बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के घटना स्थल पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग की चौकी के पास घाट-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाकर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। एसडीएम के समझाने पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके चलते सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन


अधिकारियों से इस रवैये से नाराज ग्राम प्रधान सीता देवी और श्याम के नेतृत्व में आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने करीब 4.30 बजे सड़क मार्ग को जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के तत्काल बाद पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देने के बावजूद भी कोई भी अधिकारी मौके में नहीं पहुंचा। जिससे डूबने के घंटों बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। उनका कहना था कि सरयू नदी में खनन कर गहरा गड्ढा बना दिया गया है, जिसमें डूबने से मासूम बच्चे की मौत हुई है। बाद में एसडीएम के समझाने के बाद शाम करीब 6.30 बजे जाम खुल पाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को सरयू नदी में ले जाकर वहां हो रहे खनन को दिखाया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed