फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration's bulldozer runs on encroachment

Champawat News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 04 Jan 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on encroachment
चंपावत। नगर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई। इसमें विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 70 चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। वृहस्पतिवार को पुलिस की देखरेख में नगर क्षेत्र के गोरलचौड़ मार्ग, जीआईसी मार्ग सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद नगर क्षेत्र की सड़कों के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके तहत कच्चा और पक्का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण की कार्यवाही शुरू होते ही व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई।इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से 70 चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। प्रांतीय खंड लोग निमार्ण विभाग की ओर से पहले ही लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अब हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस दौरान रमेश जोशी, अमीन मदन जोशी, विवेक कुमार, चंद्रमणि कापड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed