फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration, police and transport department checked vehicles at night

प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने रात में की वाहनों की चैकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration, police and transport department checked vehicles at night
टनकपुर-बनबसा हाईवे पर रात में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अगुवाई में वाहनों की चैकिंग करते पुलिस ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अब प्रशासन ने रात में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और एआरटीओ रश्मि भट्ट की अगुवाई में पुलिस, राजस्व और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने टनकपुर-बनबसा राजमार्ग पर चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन कर दौड़ते 13 वाहनों के चालान किए। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते मिले तीन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।
विज्ञापन

राजमार्ग पर रात के समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर तेज गति से दौड़ते वाहनों पर शिकंजा कसने को प्रशासन ने रात्रि कालीन चेकिंग अभियान भी शुरू किया है। विचई में सेल टैक्स विभाग के कार्यालय के समीप पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग की टीम ने रात नौ बजे से वाहनों की चेकिंग शुरू की। एसडीएम कफल्टिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालन और शराब पीकर वाहन चलाते मिले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। चेकिंग के दौरान 14 लोग बगैर मास्क पहने भी मिले, लेकिन जुर्माना न वसूल उन्हें मास्क की अनिवार्यता के प्रति सजग करते हुए मास्क बांटे गए। एसडीएम ने बताया कि रात के समय भी वाहनों की चेकिंग नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed