फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration inspected the debris coming in NH near Bharatoli

Champawat News: भारतोली के पास एनएच में आ रहे मलबे का प्रशासन ने किया निरीक्षण

Mon, 12 Aug 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Administration inspected the debris coming in NH near Bharatoli
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच 9 के विकासखंड बाराकोट के भारतोली मलबा आने से बंद सड़क को लेकर एनएच से जुडें अधिकारियों की एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने वर्चुअल बैठक की। इस दौरान एनएच में भारतोली के पास मबले के कारण बंद हो रहे मार्ग को लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया। समिति में लोनिवि, एनएच, आरडब्लूडी के अवर अभियंता को रखा गया है।
विज्ञापन

समिति ने देर शाम संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर स्थान पर सड़क मार्ग बंद होने के कारण और स्थायी समाधान के लिए रिपोर्ट तैयारी की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोनिवि और आरडब्लूडी की ओर से निर्मित सड़क का मलबा उक्त स्थान पर आने के साथ ही एनएच पर डंपिंग जोन में सड़क में मलबा जमा हो रहा है। इस संबंध में एडीएम ने सड़क निर्माण एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मलबा निस्तारण कर इसकी समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के साथ ही एनएच को इस स्थान पर नियमित एक जेसीबी और पोकलेन मशीन तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को एनएच पर गिरे मलबे को हटाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed