फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration get alert regarding election

लोकसभा चुनाव : सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुआ तंत्र

Wed, 30 Jan 2019 12:07 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 30 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administration get alert regarding election
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में उपस्थित चंपावत, यूएस नगर और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

आगामी लोकसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। मंगलवार को चंपावत और ऊधमसिंह नगर के सीमा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के साथ ही नेपाल के सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को लेकर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन

 
सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में हुई बैठक में सीओ नरेश चंद ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को अभी से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत और ऊधम सिंह नगर के सीमांत में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को आपस में तालमेल और सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ाने के साथ ही नेपाल की सीमा पर तैनात एजेंसियों से संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीओ ने दोनों देशों की सीमा पर संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि चुनाव को देखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को आपस में तालमेल और सूचनाओं का आदान-प्रदान करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट बीएस बिष्ट, एसएसबी बीओपी बनबसा के निरीक्षक एएस भंडारी, टनकपुर बीओपी के रविंद्र कुमार, खटीमा कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव, नेपाल के गड्डा चौकी थाना इंचार्ज पदम बुड़ा मगर, बनबसा थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बड़ौली तथा शारदा बैराज चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed