फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ADM car dropped heavy stone, hair and left

एडीएम की कार पर गिरा भारी पत्थर, बाल-बाल बचे

Sun, 22 Jul 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत। Updated Sun, 22 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ADM car dropped heavy stone, hair and left
धौन के समीप पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई एडीएम हेमंत वर्मा की निजी कार। - फोटो : अमर उजाला
चंपावत से स्थानांतरित अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा रविवार को बाल-बाल बच गए। चंपावत से अपने नए तैनाती स्थल उत्तरकाशी जाते समय टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर चंपावत से 18 किमी दूर धौन-स्वांला के बीच उनकी कार (यूके 04/1077) पर पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर आ गिरा।
विज्ञापन


इससे उनकी कार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। अलबत्ता बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया।  चालक गणेश चौबे की सूझबूझ से कार असंतुलित होने के बावजूद लुढ़कने से बच गई। जानकारी मिलते ही चंपावत कोतवाली से कोतवाल सलाउद्दीन खान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एडीएम वर्मा दूसरी कार से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि करीब दस साल पूर्व टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सूखीढांग के पास अमरूबैंड में रोडवेज की एक बस में बोल्डर गिरने से 19 यात्रियों की मौत हो गई थी।        
विज्ञापन

 
20 मीटर खाई में गिरा डंपर
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के मां बाराही मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए हल्द्वानी से रेत लेकर आया डंपर (यूए 04डी/5969) रविवार को दिन में 12 बजे सड़क धंसने से करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। डंपर के खाई में गिरने से पहले चालक मोहन सिंह संभल और मुंशी नवीन पांडेय दोनों वाहन से कूद गए। मंदिर परिक्रमा मार्ग में शक्ति गुफा के नीचे की तरफ जाते समय वाहन चालक को सड़क धंसने का आभास हुआ। चालक ने वाहन रोककर वजन कम करने के लिए डाला खोलकर रेत गिराने की कोशिश की। इसी दौरान रेत सहित डंपर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed