{"_id":"580ba0e44f1c1b672c706a88","slug":"adjustments-in-the-name-of-transfer-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन के नाम पर हो रहे तबादले, किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन के नाम पर हो रहे तबादले, किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
समायोजन के नाम पर हो रहे तबादले, किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन के नाम पर शिक्षकों के तबादले करने का जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विरोध जताया। शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष रमेश देव, महामंत्री देवीदत्त जोशी और कोषाध्यक्ष महेश गोस्वामी के नेतृत्व में शिक्षा भवन परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से मंडलायुक्त को ज्ञापन भी भेजा गया।
संगठन ने आरोप लगाया कि समायोजन के नाम पर कुछ अध्यापकों को डाबरी से भजनपुर, विल्दे से टनकपुर वार्ड नंबर 10, देवीधुरा से सैलानीगोठ, सिमियाउरी से बेलखेत, तड़ाग से गैरी, गैरी से ग्वीनाड़ा भेज दिया गया है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि दूसरे शिक्षकों के साथ भी अन्याय होगा। साथ ही यह स्थानांतरण-समायोजन शिक्षक नियमावली का भी उल्लंघन है।
प्रदर्शन में शंकर सिंह धौनी, आरसी जोशी, जगदीश सिंह तड़ागी, त्रिलोक राम, पान सिंह अधिकारी सहित कई शिक्षक शामिल थे। संगठन ने समायोजन मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, शिक्षाधिकारी सत्यनारायण ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।