{"_id":"58baf5ad4f1c1b9e6483222a","slug":"addicts-will-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमतोला में नवदंपति ने नशामुक्ति संकल्प पत्र भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमतोला में नवदंपति ने नशामुक्ति संकल्प पत्र भरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नशा नहीं करेंगे
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी है। शनिवार को उन्होंने सिप्टी न्याय पंचायत के जमतोला गांव में नवदंपति सहित ग्रामीणों को नशामुक्ति का संकल्प पत्र भरवाया।
विज्ञापन
उन्होंने शादी विवाह या अन्य खुशी के मौके पर शराब सहित अन्य प्रकार के नशों का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने जमतोला में भवान सिंह महर के पुत्र मनोज महर के विवाह के प्रीतिभोज समारोह में वर मनोज महर, वधू रेखा महर और अन्य ग्रामीणों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कैलाश सिंह, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सरिता, रज्जू देवी, सुनीता, रेखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन