फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action will be taken on 30th on encroachment of nomen's land near Thapliakheda.

Champawat News: थपलियाखेड़ा के पास नोमेंस लैंड के अतिक्रमण पर 30 को होगी कार्रवाई

Wed, 28 May 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on 30th on encroachment of nomen's land near Thapliakheda.
नेपाल सीमा पर नोमेंस लैड पर हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर चर्चा करते एसएसबी के अ​धिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। भारत नेपाल सीमा पर थपलियालखेड़ा और गड़ीगोठ में दोनों ओर नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में थपलियाखेड़ा में अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि थपलियाखेड़ा स्थित नोमैंस लैंड से शुक्रवार (30 मई) को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए एसएसबी का सहयोग भी लिया जाएगा। गड़ीगोठ में अतिक्रमण का चिह्नीकरण होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर दोनों ओर से नोमैंस लैंड पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। मंगलवार को राजस्व, एसएसबी, वन विभाग की टीम ने थपलियालखेड़ा के अतिक्रमण को चिह्नित किया था। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसएसबी के अधिकारियों ने एसडीएम के साथ अतिक्रमण हटाने के मामले में चर्चा की। एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि थपलियालखेड़ा में पिलर संख्या 808-8 और 809 के बीच नोमैंस लैंड पर भारत की ओर और थोड़ा नेपाल की ओर अतिक्रमण हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गड़ीगोठ में नोमेंस लैंड पर नेपाल की ओर से पिलर संख्या 802 और 803 के बीच अतिक्रमण किया गया है, जिसका चिह्नीकरण किया जा रहा है। पहले चरण में थपलियाखेड़ा में हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। प्रशासन के साथ चर्चा में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दीपक सिंह जायरा, असिस्टेंट कमांडेंट एनएम मीणा, असिस्टेंट कमांडेंट जे. सेनापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed