फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action will be taken against those who do not take rent from the new rates

नई दरों से किराया नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who do not take rent from the new rates
टनकपुर (चंपावत)। परिवहन विभाग की ओर से टैक्सी और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक की गई जिसमें उन्हें नई दरों से किराया लेने और वाहनों में किराया सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए। नई दरों से अधिक किराया वसूलने पर वाहन स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय टनकपुर में जिले के सभी टैक्सी यूनियनों एवं ई-रिक्शा पदाधिकारियों की बैठक हुई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी नई किराया सूची के अनुसार यात्रियों से किराया लेने के निर्देश दिए। उन्होंने किराया सूची वाहनों में चस्पा करने को भी कहा। यूनियन पदाधिकारियों से यूनियन में संचालित वाहनों के कर समय से जमा कराने को कहा।
विज्ञापन

बताया कि बार-बार मांग पत्र जारी करने के बावजूद कर जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध वसूली पत्र जारी किए जा रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने निजी वाहन चालकों पर किराए में वाहन चलाने की शिकायत की जिस पर एआरटीओ ने निजी वाहन किराए पर चलाने पर वाहन स्वामी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विनोद सिंह बिष्ट, लोहाघाट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश बिष्ट, दलीप सिंह महरा, दीपक सिंह महरा, नंदकिशोर, सूरज सिंह पुजारी एवं टनकपुर ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष मनोज गड़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed