फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action will be taken against those selling fireworks without a license.

Champawat News: बगैर लाइसेंस आतिशबाजी बेचने पर होगी कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those selling fireworks without a license.
लोहाघाट में पटाखा बाजार लगाने को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में बैठक में मौजूद लोग।
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पटाखा बाजार लगाने के लिए प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस, दमकल और व्यापारियों की बैठक हुई। निर्णय लिया कि इस बार भी पटाखा बाजार नगर पालिका के जवाहर पार्क में लगेगी।
विज्ञापन

एसडीएम नीतू डांगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि इस बार भी दीपावली पर्व पर पटाखा बाजार नगर पालिका के जवाहर पार्क में लगेंगी। दुकानों का आवंटन नगर पालिका के ईओ की ओर से किया जाएगा। दुकानें तीन-तीन मीटर की दूरी पर लगेंगी। ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि दुकानों पर बिजली, पानी शौचालय आदि की व्यवस्था नगर पालिका की ओर की जाएगी। बैठक में बताया कि दुकानों के लिए लाइसेंस 17 से 22 अक्तूबर के लिए जारी किए जाएंगे। दुकानों का आवंटन लाटरी सिस्टम से होगा। एसडीएम ने कहा कि बगैर लाइसेंस चोरी छुपे आतिशबाजी का सामान रखने और बेचने पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, तहसीलदार जगदीश नेगी, अग्निशमन अधिकारी हंसदास , एसआई कुंदन सिंह बोरा, ललित खोलिया, दानू सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed