{"_id":"628e730c5bb9b22ea9755ac4","slug":"acter-hemant-pandey-in-champawat-champawat-news-hld4638130159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत ने काली कुमाऊं को बहुत खूबसूरती दी है:पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत ने काली कुमाऊं को बहुत खूबसूरती दी है:पांडेय
विज्ञापन
चंपावत मुख्यालय में मुख्यमंत्री के प्रचार के लिए पहुंचे सिने कलाकार हेमन्त पाण्डेय
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सिने अभिनेता हेमंत पांडेय चंपावत की प्राकृतिक खूबसूरती देख गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि कुदरत ने काली कुमाऊं (चंपावत) को बहुत खूबसूरती दी है। यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में लोगों के बीच जनसंपर्क करते हुए उन्होंने कहा कि चंपावत के लोगों को उपचुनाव के तहत सीधे मुख्यमंत्री को चुनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने अपने खास अंदाज में कुमाऊंनी में बोलकर मतदाताओं को रिझाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ने की सूचना से उन्हें खुशी हुई। मुख्यमंत्री के चुनाव जीतने से चंपावत विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जिले में विकास की बयार बहेगी। यहां उद्योगों का विकास होगा और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने हिंगलादेवी में रोपवे, टनकपुर शारदा नदी में राफ्टिंग और अन्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक मंदिरों को कॉरिडोर से जोड़ने की सीएम की पहल का स्वागत किया। कहा कि पर्यटन बढ़ने के बाद यहां कई फिल्म कलाकार आएंगे और बड़ी फिल्मों की शूटिंग होगी। इस मौके पर सभासद रोहित बिष्ट, कपिल खर्कवाल आदि रहे।
सड़क और हवाई संपर्क बढ़ाना जरूरी
चंपावत। अभिनेता हेमंत पांडेय के अनुसार राज्य में पर्यटन के विस्तार के लिए कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सड़क संपर्क और हवाई सेवाएं बढ़ाने की जरूरत है। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।