{"_id":"65009c92c94593262d011164","slug":"achievement-can-be-achieved-only-with-strong-will-power-and-hard-work-champawat-news-c-229-1-shld1009-1843-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत से ही हासिल हो सकता है मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत से ही हासिल हो सकता है मुकाम
Tue, 12 Sep 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभाग
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने मंगलवार को राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कड़ी मेहनत से ही मुकाम को हासिल किया जा सकता है। डीएम ने पुस्तकालयाध्यक्ष को पुस्तकालय में आवश्यकीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें उपलब्ध कराए जाने के अलावा अतिरिक्त फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया की वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग 200 छात्र प्रतिदिन अध्ययन के लिए आते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने बताया कि पूर्व में विधायक निधि से पुस्तकालय में फर्नीचर आदि के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी, अब मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत परिसर में अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से 66 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है जिसे शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जिला पुस्तकालय का विस्तार कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह मेहता आदि उपस्थित रहे।