फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused held with leopard skin

Champawat News: तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी पकड़ा

Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused held with leopard skin
चंपावत के चल्थी में तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत:पुलिस
चंपावत। एसओजी, पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान में चेकिंग के दौरान एक युवक को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 19 फरवरी को चेकिंग के दौरान एसओजी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चल्थी में ईश्वर राम उर्फ दीपक (43) निवासी तल्ली खटोली, चंपावत के पास से तेंदुए की एक खाल बरामद की। बरामद खाल की लंबाई 162 सेमी है। बूम रेंज के रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पूर्व जंगल में मृत तेंदुआ मिला था। उसने और उसके चचेरे भाई चंदन राम ने तेंदुए की खाल उतार ली थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खाल बेचने के लिए टनकपुर ले जा रहा था। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed