{"_id":"6487532c8637f88e610e0497","slug":"accident-on-purnagiri-road-11-passengers-injured-two-referred-tanakpur-news-c-8-1-165628-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग पर हादसा, 11 यात्री घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग पर हादसा, 11 यात्री घायल, दो रेफर
Mon, 12 Jun 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर खड़े डंपर से टकराई मैक्स, घटना स्थल पर बैठे घायल यात्री। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई हादसे में पूर्णागिरि दर्शन कर मैक्स से लौट रहे बदायू और कासगंज के 11 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह मैक्स का तेज रफ्तार होना बताया गया है।
बीते रविवार की देर रात करीब एक बजे मैक्स (यूके 04 ई 9903) श्रद्धालुओं को लेकर टनकपुर आ रही थी। बताया गया कि ककरालीगेट में वन निगम के डिपो संख्या तीन के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से साइड से टकराने के बाद सड़क से उतरकर किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। हादसा होते ही घटनास्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। चालक मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने 108 आपात वाहन से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी और चिकित्सा कर्मियों ने घायलों का इलाज किया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सोरो कासगंज निवासी गीता (45) पत्नी पप्पू और गौरव (8) पुत्र योगेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। ज्यादातर घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
हादसे में ये यात्री हुए घायल
हायर सेंटर रेफर किए गए गंभीर रूप से घायल गीता और गौरव के अलावा हादसे में सोरो कासगंज निवासी ममतेश (15) पुत्र योगेश, कुलदीप (16) पुत्र हीरा लाल, नेत्रपाल (50) पुत्र पोपलाल, महारानी (45) पत्नी नेत्रपाल, देववती (35) पत्नी योगेश, ओमप्रकाश (50) पुत्र नवलराम, बदायूं निवासी काजल (22) पत्नी कृपाल, योगेश कुमार (33) पुत्र रामप्रकाश, अंकित (16) पुत्र योगेश कुमार घायल हुए हैं।
तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों पर किसी का अंकुश नहीं, प्रशासन बेपरवाह
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में चल रहे टैक्सी वाहनों पर पुलिस, परिवहन और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहन दौड़ा कर यात्रियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। बता दें कि मेला शुरू होने के 14 दिन बाद ही ठुलीगाड़ में हुए बस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी पूर्णागिरि मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बीती 23 मार्च को हुए बस हादसे के बाद कुछ दिन तो सख्ती बरती गई लेकिन बाद में प्रशासनिक अमला फिर बेपरवाह हो गया। इसके चलते पूर्णागिरि मार्ग पर ओवरलोड और तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पूर्व बीडीसी सदस्य कुलदीप कुमार का कहना है पुलिस, एआरटीओ और प्रशासन से कई बार पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने का आग्रह किया गया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। संवाद