फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accident in Lohaghat

बलांई मार्ग में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accident in Lohaghat
लोहाघाट के समीप बलांई मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास बलांई मोटर मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक की मृत्यु हो गई। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लोहाघाट से बलांई को जा रही पिकअप यूके 03 सीए 1978 मंगलवार रात अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में ग्राम सकदेना के मूलवासी हाल निवासी लोहाघाट वाहन चालक हरीश चंद्र सकलानी (42) पुत्र स्व. घनश्याम सकलानी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसआई मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हरीश के चार बच्चे हैं। वह वाहन चलाकर परिवार पालता था। करीब दो माह पहले ही हरीश ने अपना पुराने वाहन को बेचकर नया वाहन खरीदा था। घटना के बाद परिजन बदहवास हैं, जिन्हें सांत्वना देने के लिए कई लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलांई मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास बलांई गांव को जोड़ने वाले कच्चे मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीण बदहाल मोटर मार्ग को इस दुर्घटना का कारण मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लिए करीब 12 वर्ष से पहले कच्चे मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। तब से डामरीकरण न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे मोटर मार्ग में स्कूल बस न आने से बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कत होती है, वहीं रसोई गैस का वाहन भी गांव में नहीं आता है। गैस भरवाने के लिए करीब तीन चार किमी दूर लोहाघाट आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग बदहाल होने पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर शीघ्र डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed