फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   About 16 thousand devotees visited the Mother Goddess on the fourth Navratri.

Champawat News: चौथे नवरात्र को करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Fri, 12 Apr 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
About 16 thousand devotees visited the Mother Goddess on the fourth Navratri.
मां पूर्णागिरि के दर्शन को कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ में मा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुबह और रात में अधिक लंबी लाइन लगी। मां के जयकारों से संपूर्ण धाम क्षेत्र भक्ति में डूबा हुआ है। पुलिस के अनुसार मेले में 26 मार्च से अब तक छह लाख श्रद्धालुओं का रेला आ चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मां के डोले के साथ श्रद्धालुओं के जत्थे पड़ाव क्षेत्र से आगे बढ़ते रहे। मंदिर समिति की ओर से मां के दर्शन की सुबह कुछ देर को छोड़कर 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था रही। भैरव मंदिर के थाना प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी स्वयं टीम के साथ व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस दौरान शारदा घाट क्षेत्र में पावन शारदा जल में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जुटना जारी रहा। उ
विज्ञापन

धर, इस बीच मेला क्षेत्र में भैरव मंदिर के पास मां पूर्णागिरि के पुजारी और मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय को एक श्रद्धालु का नगदी से भरा पर्स पड़ा मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देकर यूपी के लखीमपुर की महिला लक्ष्मी देवी को 7500 रुपये से भरा पर्स लौटाया। इस बीच प्रशासन की ओर से मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए ठुलीगाड़ थाना प्रभारी एसआई हरीश प्रसाद, भैरव मंदिर थाना प्रभारी एसआई हेमंत सिंह कठैत के विशेष आग्रह पर दोनों थाना क्षेत्र में कार्यरत मेडिकल टीम ने शटल टैक्सी, बस चालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। शिविर में टैक्सी चालकों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण की जानकारी दी गई। ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, कान की जांच के बाद दवाई दी गई। भैरव मंदिर थाना प्रभारी कठैत ने बताया कि मेले में अब तक छह लाख श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
मेला अधिकारी ने पार्किंग ठेकेदार को दिए सफाई के निर्देश
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं का मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि भैरव मंदिर के पास पार्किंग में कूड़ा मिला। इस पर पार्किंग ठेकेदार सफाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed