{"_id":"591f2fab4f1c1b8523f22fa0","slug":"abhishek-and-deepa-became-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक और दीपा चैंपियन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक और दीपा चैंपियन बने
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Fri, 19 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
विजेता को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में बीएड विभाग की चार दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। छात्रों की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिषेक और छात्राओं दीपा ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की मांग पर सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट के लिए 2.5 लाख रुपये देने और स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य पोषित करने का भरोसा दिलाया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
प्राचार्य प्रोफेसर केकेएस नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बीएड विभागाध्यक्ष डा.एके द्विवेदी ने विधायक को विभागीय समस्याओं की जानकारी देते हुए समाधान का आग्रह किया। अंतिम दिन बैडमिंटन एकल एवं युगल की फाइनल प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग एकल की फाइनल प्रतियोगिता में चतुर्थ सेमेस्टर के अभिषेक कुमार ने चतुर्थ सेमेस्टर के ही गजेंद्र सिंह को हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग एकल फाइनल प्रतियोगिता में चतुर्थ सेमेस्टर की दीपा सनवाल ने द्वितीय सेमेस्टर की श्रुति पाटनी को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बालकों की प्रतियोगिता में चतुर्थ सेमेस्टर के अभिषेक कुमार, गौरव जोशी की जोड़ी ने द्वितीय सेमेस्टर के गंगाराम आर्या, सौरभ वर्मा को हराकर ट्राफी अपने नाम की। निर्णायक के रूप में डा.रामधन नौटियाल एवं डा.दीपक चंद्र ने सहयोग किया। डा.स्वाति जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डा.नरेंद्र कुमार, डा.सुनील कुमार, डा.मनीषा नरियाल, डा.सरोज यादव, प्रकाश ढेक, कमल सिंह, योगेंद्र धोनी, दीपक कुमार, हरीश राम ने सहयोग किया।