फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Abbottmount will go into private hands...the area is famous for snow darshan

Champawat News: निजी हाथों में जाएगा एबटमाउंट...हिम दर्शन के लिए मशहूर है क्षेत्र

Sun, 03 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Abbottmount will go into private hands...the area is famous for snow darshan
एबटमाउंट के ईकोहट। संवाद
चंद्रशेखर जोशी
विज्ञापन

चंपावत। जिले में 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लोहाघाट के पास एबटमाउंट ईको फ्रेंडली टूरिज्म का बेहतरीन केंद्र है। आठ हेक्टेअर का यह पर्यटन स्थल जल्द ही निजी हाथों में जाएगा। पर्यटन विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। एक ऑटोमोबाइल कंपनी से विभाग की बात चल रही है। फिलहाल पर्यटन विभाग इसका संचालन कर रहा है।
पर्यटन परियोजना के तहत एबटमाउंट में 495.70 लाख रुपये से आठ ईको हट, व्यू प्वाइंट और बहुउद्देश्यीय हॉल बनाए गए। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र की पर्यटन परियोजना से चारों तरफ हरियाली से घिरे एबटमाउंट से न केवल विहंगम नजारों का लुत्फ उठाया जाता है बल्कि सहज तरीके से हिम दर्शन भी हो सकेंगे। यहां से हिमालय की लंबी श्रृंखला साफ नजर आती है। ये हिम श्रृंखला सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। संवाद
विज्ञापन


एबटमाउंट ईको हट सहित पूरे क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव है। इसके लिए उच्च स्तर से एक ऑटोमोबाइल कंपनी से वार्ता की जा रही है। कंपनी को किन शर्तों पर ये क्षेत्र दिया जाएगा इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। बातचीत शुरुआती दौर में है। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल से हो रहा ईको हट का संचालन

चंपावत। एबटमाउंट में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन (ईको फ्रेंडली टूरिज्म) के तहत बने ईको हट सैलानियों को लुभा रहे हैं। लोहाघाट पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक हरीश पुनेठा बताते हैं कि अप्रैल 2022 से पर्यटकों के लिए खुले इनका उपयोग सैलानी कर रहे हैं। केएमवीएन की ओर से संचालित एक ईको हट में रहने के लिए पांच हजार रुपये का किराया है। संवाद

एबटमाउंट के ईकोहट। संवाद

एबटमाउंट के ईकोहट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed