{"_id":"5798e73c4f1c1baa3921e05c","slug":"ab-bhee-band-hain-chhah-sadak-six-roads-still-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी बंद हैं छह सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी बंद हैं छह सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
अब भी बंद हैं छह सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के छह मार्ग अब भी बंद है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र में लोग पैदल मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हो रहे हैं। अलबत्ता अभी खैतसारी, सिब्यौली, सल्ली, मल्ली खटोली, रमैला, डुंगरालेटी आदि गांवों जरूरी खाद्यान्न उपलब्ध है। एनएच में मांदली के पास रोड कीचड़ से सनी है।
मां पूर्णागिरि मार्ग पर ऊचौलीगोठ गांव में बाटनागड़ के मलबे और बरसाती नाले के उफान में आने से पंडित बिशन दत्त भट्ट के करीब एक नाली खेत का कटाव हो गया है। काकड़ी-पोखरी के शिवराज सिंह पुत्र फकीर सिंह के मकान की छत, मल्ला खाईकोट के देव सिंह के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राथमिक विद्यालय कमलेड़ी के भवन की पिछली दीवार, प्राथमिक विद्यालय कर्णकरायत की 15 मीटर दीवार, राइकोट जाने वाला मार्ग, प्राथमिक विद्यालय चौडला को जाने वाला मार्ग, पिल्खी टाकना मार्ग में डुंगराबोरा जाने वाली सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
बाराकोट में बर्नवाड़ गांव के नारायण राम के बैल की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय वल्सों की दीवार, गल्लागांव की माधवी देवी के मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पाटी ब्लाक के थुवामौनी-बांसबस्वाड़ी सड़क की हालत खतरनाक बनी हुई है। थुवामौनी के पास दो जगह, हाईस्कूल, कालाकून और पटनगांव के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।