{"_id":"677580661b78eadab30103b1","slug":"aaradhya-present-research-national-childrens-science-champawat-news-c-229-1-shld1026-117707-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शोध प्रस्तुत करेंगी आराध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शोध प्रस्तुत करेंगी आराध्या
Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर निवासी आराध्या पंत भोपाल में आयोजित होने वाले 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी। आराध्या ने चंपावत जिले में लिलियम पुष्प के उत्पादन से होनी वाली आय और खेती का अध्ययन विषय पर शोधपत्र तैयार किया है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 30 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया था। वह उदयन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उन्होंने माता कमला पंत और पिता जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस नवीन चंद्र पंत के निर्देशन में शोधपत्र तैयार किया।
सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि तीन से पांच जनवरी तक भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रा अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी। उनके चयन पर जिला विज्ञान समन्वयक ललित बोहरा, नरेश जोशी, उमेद सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम खर्कवाल, प्रधानाचार्य रोजिता नायर, प्रबंधक दीपक जोशी ने छात्रा को बधाई दी है।