फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AAP in Tanakpur

उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस का विकल्प बनेगी आम आदमी पार्टी: मोहनिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
AAP in Tanakpur
आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनि? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड मेें आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी होगी। 2022 तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर राज्य की जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में भाजपा, कांग्रेस का विकल्प मिलेगा। पार्टी की समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

चंपावत विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कहा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस सरकार को अजमा चुकी उत्तराखंड की जनता को अब तीसरे विकल्प की तलाश है। कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता के लिए तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर लोगों को भाजपा, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने और आम आदमी पार्टी की रीति-नीति बताने का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, संगठन मंत्री डीएस कौटिल्य, केंद्रीय पर्यवेक्षक जीतू फुलारा, कुमाऊं संगठन मंत्री अमित जोशी ने विचार रखे। इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी बाहर से आए पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर 24 लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। नगर अध्यक्ष संजय गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संगीता शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम बहादुर, बसंत पुनेठा, दिनेश रावत, विशाल अग्रवाल, मो. वारिस, आनंद प्रकाश, भुवन चंद्र पांडेय, शाहीन, रामबहादुर, जगदीश सिंह, आदेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, अनुज कुमार सिंह, नीरज बिष्ट, अंश सक्सेना, दिलीप देवल, विकास ठाकुर, शाहीन बी, किरण शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed