{"_id":"638f7a0b8d4c5e12eb522b52","slug":"aanchal-hello-service-will-solve-the-complaints-champawat-news-hld484377164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आंचल हैलो सेवा करेगी शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आंचल हैलो सेवा करेगी शिकायतों का समाधान
विज्ञापन
चंपावत के जूप में स्थित दुग्ध संघ का मुख्यालय।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से उत्पादकों और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आंचल हैलो शिकायत, समस्या, सुझाव, समाधान योजना शुरू की गई है। इसके तहत दुग्ध संघ की ओर से एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है जिसमें उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं की ओर से अपने-अपने सुझाव और शिकायतों को दर्ज किया जा सकेगा। दुग्ध संघ की ओर से पोर्टल के माध्यम से एक निश्चित समयावधि में उपभोक्ताओं और उत्पादकों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने बताया कि हैलो आंचल योजना के तहत उपभोक्ताओं एवं उत्पादकों की शिकायतों और सुझाव प्राप्त कर शिकायत और सुझाव पर संख्या जारी की जाएगी। योजना के संचालन से उत्पादकों और उपभोक्ताओं की संस्था के मध्य पारदर्शिता आएगी और संस्था को अधिक संवेदनशील व सजग होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए मोबाइल नंबर-9458966981 जारी किया गया है। इसमें उत्पादक अथवा उपभोक्ता अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। संवाद
आंचल नवीन दुग्ध उत्पादन स्वागत योजना भी शुरू
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से आंचल हैलो सेवा के अलावा आंचल नवीन दुग्ध उत्पादक स्वागत योजना भी शुरू की गई है जिसमें दुग्ध संघ समिति सचिवों को नए उत्पादक जोड़ने पर 50 रुपये प्रति उत्पादक एक बार भुगतान किया जाएगा। योजना में नए उत्पादक को माह में न्यूनतम 20 दिन व 10 लीटर दूध देने पर नया उत्पादक माना जाएगा। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के अनुसार योजना से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ सचिव प्रोत्साहित होंगे। संवाद
विज्ञापन
महिला उत्पादकों को दी जा रही हैं विशेष सुविधाएं
चंपावत। दुग्ध संघ महिला उत्पादकों की बेहतरी के लिए भी विशेष सुविधाएं मुहैया करा रहा है। इसके तहत महिला दुग्ध उत्पादकों को प्रतिमाह सेनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आंचल पशु खनिज मिश्रण का वितरण भी किया जा रहा है। संवाद