फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A young man was injured after falling into a ditch in Pachnai village

Champawat News: पचनई गांव में खाई में गिरकर युवक घायल

Sun, 03 Aug 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A young man was injured after falling into a ditch in Pachnai village
टनकपुर के उप जिला अस्पताल में घायल सूरज राम। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। दूरस्थ पचनई गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक दुकान पर जाते समय रास्ते में पहाड़ी से खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पचनई निवासी रोशन राम ने बताया कि धूरा चौड़ाकोट निवासी मामा का बेटा सूरज राम (35) पुत्र ललित राम उसके घर में आया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह एक किमी दन बूनरका स्थित दुकान से सामान लेने निकला था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रास्ते में 50 फुट नीचे खाई में गंभीर हालत में मिला। आननफानन इसे दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल लाया गया। रोशन ने बताया कि सूरज को मिर्गी का दौरा पड़ता है। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने पर वह असंतुलित होकर खाई में गिर गया होगा। डाॅ. मोहम्मद उमर ने बताया कि घायल के सिर, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed