{"_id":"56eeda024f1c1bcc26f150ab","slug":"a-young-man-unconscious-in-the-desert-found-salvn-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालवनी के जंगल में बेहोश मिला बहराइच का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालवनी के जंगल में बेहोश मिला बहराइच का युवक
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
सालवनी के जंगल में बेहोश मिला बहराइच का युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले का एक युवक सालवनी के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पड़ा मिला। उसके जहरखुरानी का शिकार होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सवाल उठा रहा है कि अगर युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है तो वह शहर से पांच सौ मीटर दूर सालवनी के जंगल में कैसे पहुंचा।
रविवार सुबह सालवनी के जंगल में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस के चीता मोबाइल का जवान गुलाम जिलानी मौके पर पहुंचा और 108 वाहन की मदद से उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक के पास मिले तीन बैगों में से एक में डायरी मिली, जिसमें उसने घर का मोबाइल नंबर लिखा था। उक्त नंबर पर फोन किया गया तो उसके चाचा मोले राम ने पीड़ित का नाम अजय (20) पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम बदरीपुरवा थाना नानपुरा जिला बहराइच बताया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसका पर्स घटना स्थल पर पड़ा मिला, लेकिन उसमें रुपये नहीं थे।
इधर, डॉक्टरों के मुताबिक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि पीड़ित बहराइच जिले का निवासी है तो वह टनकपुर कैसे पहुंचा। क्या वह चंडीगढ़ से सीधे मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए यहां आया था या फिर जहरखुरानी गिरोह ने उसे रास्ते में ही अपना शिकार बना लिया और बस के चालक-परिचालक ने उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में रास्ते में ही उतार दिया था। कोतवाल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।