फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A question opened by the district's health pole

एक सवाल ने खोल दी जिले की सेहत की पोल

Wed, 09 Aug 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 09 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
A question opened by the district's health pole
अंकित भंडारी। - फोटो : amar ujala
 जीआईसी चंपावत के ग्यारहवीं के छात्र अंकित भंडारी के मन में जिले की लचर स्वास्थ्य सेवा की पीड़ा थी। उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सम्मुख इस पीड़ा को उजागर करने का बुधवार को मौका मिला। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बेहद बेबाकी से उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत बेपर्दा की। 
विज्ञापन

कहा कि चंपावत में विशालकाय भवन है, लेकिन न विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और नहीं जरूरी दवाएं मिल पाती हैं। पर्ची के लिए 19 रुपये का शुल्क देने के बावजूद न डॉक्टर ठीक से परीक्षण करते हैं और नहीं अन्य सुविधाएं मिल पा रही हैं। अधिकांश मरीज उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किए जाते हैं। जिले के दूरदराज के कई अस्पतालों में डॉक्टर न होने या दूसरे कारणों से ताले लटके रहते हैं। अंकित ने इन हालातों के बीच सीएम से समाधान पूछा। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही डॉक्टरों की नई नियुक्तियों के अलावा सस्ती दवाओं की उपलब्धता के लिए कदम उठाने का भरोसा दिलाया। सीएम के आश्वासन पर अंकित का कहना है कि वे इस बात को जानना चाहेंगे कि एक महीने बाद चंपावत सहित जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में कितनी बेहतरी हुई है। कई बार अस्पताल के बुरे हाल देखने के बाद वे इस सवाल को उठाने को प्रेरित हुए। साथ ही उनका कहना था कि अगर मौका मिलता, तो वे यहां शिक्षा सहित अन्य दूसरी समस्याओं को उठाते। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं नशे के खिलाफ मुहिम में आगे आएं 
चंपावत। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूबे के छात्र-छात्राओं से मुखातिब हुए। आजादी के लिए जान देने वाले वीर केसरी चंद और दुर्गामल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया। चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, पाटी व बाराकोट से सात जगहों में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के 1500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने आय बढ़ाने वाली योजनाओं को अमली जामा पहनाने के प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही विकास को गति देने के लिए आम आदमी को भी भागीदार बनाने को कहा। उन्होंने चंपावत सहित तीन जिलों में कन्याओं के कम अनुपात को दूर करने के लिए भ्रमण हत्या पर कार्यवाही के अलावा विशेष अभियान चलाने की हिदायत दी। सीएम ने छात्रों से घर-गांवों को साफ रखने, जल संचय में योगदान देने, पौधारोपण करने, नशा न करने, भ्रष्टाचार न करने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करने आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed