फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A population of 15 thousand yearns to talk to their loved ones in Talla Desh.

Champawat News: तल्ला देश में अपनों से बात करने को तरसी 15 हजार की आबादी

Tue, 05 Mar 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
A population of 15 thousand yearns to talk to their loved ones in Talla Desh.
चंपावत /तल्ला देश। नेपाल सीमा से लगे तल्ला देश क्षेत्र के लोग अपनों से बात करने के लिए तरस गए हैं। क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान करना चुनौती बना हुआ है। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में एकमात्र भरोसे वाली बीएसएनएल की संचार सेवा ठप चल रही है। संचार सेवा ठप होने के कारण क्षेत्र के 10 फीसदी लोग नेपाली सिम का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं। संचार सेवा ठप होने के कारण मंच, तामली, बकोड़ा, आमनी, सौराई, रेसंग, गुरुखोली, खोकियां, नीड़, रियांसी, तरकुली, हरम, रमैला आदि गांवों के लोगों के फोन खिलौना बन गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सीमांत तल्लादेश में अभी तक एक भी टावर नहीं लग सका है। संचार सेवा नहीं होने से मंच में स्थापित एसबीआई बैंक शो पीस बना है। छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई आसान नहीं हो रही है। गैस बुक करना तो लोगों के लिए दूर की बात है। जिला पंचायत प्रतिनिधि दलीप सिंह महर ने कहा कि सीएम की घोषणा के तहत यहां पर टाॅवर लगाने का काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास कैसे होगा जब संचार की व्यवस्था नहीं होगी। बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि तल्ला देश क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश में बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में संचार सेवा ठप हो जाती है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने कहा कि विभाग को क्षेत्र में टावर लगाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

बीएसएनएल के नेटवर्क नही होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत हो रही है। पिछले तीन दिन से पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो गई है। कोई भी जानकारी लेना आसान नहीं है।

सौरभ महर, छात्र।
कोट
बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने के कारण पंचायती राज के ऑनलाइन काम सब ठप पड़े हैं। 15 हजार की आबादी संचार सेवा ठप होने से परेशान हैं। कोई घटना हो गई तो सूचना दे पाना आसान नहीं होगा। बैंक में शो पीस बना हुआ है।
दीपक महर, ग्राम प्रधान मंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed